« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार के अहमदाबाद थाना क्षेत्र के दिलावरपुर बैरिया  गांव में मीट पार्टी के क्रम में जहरीला पदार्थ पीने से दो लोगों की हुई मौत मनिहारी एसडीपीओ ने किया खुलासा।
  • Crime
  • 2024-09-09 21:14:26
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार के अहमदाबाद थाना क्षेत्र के दिलावरपुर बैरिया गांव में मीट पार्टी के क्रम में जहरीला पदार्थ पीने से दो लोगों की हुई मौत मनिहारी एसडीपीओ ने किया खुलासा।

कटिहार के अहमदाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को दिलावरपुर बैरिया गांव में दो लोगो की संदिग्ध मौत का कटिहार पुलिस ने खुलासा किया हूं और कहा है कि मीट पार्टी के दौरान बजरुद्दीन नामक व्यक्ति ने साजिश के तहत जहरीला पदार्थ पिलाकर दो लोग अमित और सद्दाम की हत्या की है। एसडीपीओ मनिहारि मनोज कुमार ने खुलासा करते हुए कहा है कि  शनिवार को अमित शाह के घर में मीट पार्टी के क्रम में तीन लोगों के द्वारा जहरीला पदार्थ पीने की बात सामने आई जिसमें दो लोगों अमित शाह और सद्दाम  की मौत हो गई  और तीसरे व्यक्ति बजरुद्दीन  जिनके द्वारा जहरीला पदार्थ नहीं पिया गया था और दोनों को छोड़कर वहां से भाग निकला। इसमें बजरुद्दीन की गिरफ्तारी कर ली गई है । मृतक की मां के बयान के आधार पर कांड दर्ज की गई है और पूछताछ की जा रही है।

 

एसडीपीओ ने शराब पीने पर कहा।


शराब की बात पर एसडीपीओ मनिहारी ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है ।ऐसी कोई बात नहीं है। जहरीला  पदार्थ पिलाकर ही मौत की पुष्टि हुई है । पेय पदार्थ को जप्त कर लिया गया है। इन लोगों के पोस्टमार्टम में भी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराई गई है,बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया है।


 उन्होंने कहा की हत्या करने की वजह पूर्ण में छोटी-छोटी बातों को लेकर दुश्मनी की बात प्रकाश में आई है, इसमें एक मृतक और बजरुद्दीन  जिसे गिरफ्तार किया गया है दिल्ली में साथ में काम करते थे और इस दौरान उन लोगों में विवाद भी हुआ था।


एसडीपीओ ने कहा कि हॉफ लीटर पानी में मिला हुआ जहरीला  पदार्थ मिला है जो जांच के लिए भेज दिया गया है।