« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में बीच सड़क पर बाइक चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा यातायात सिपाही  से कहा नगर निगम में हूं उतरवा दूंगा वर्दी।
  • Crime
  • 2024-12-28 20:56:34
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में बीच सड़क पर बाइक चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा यातायात सिपाही से कहा नगर निगम में हूं उतरवा दूंगा वर्दी।

कटिहार में वन वे सड़क पर यातायात सिपाही के द्वारा एक बाइक चालक को रोककर साइट करवाने की बात कहने पर बाइक चालक द्वारा यातायात सिपाही को गाली दे दी गई जिस पर यातायात सिपाही ने बाइक चालक को थप्पड़ मार दिया । फिर क्या था बाइक चालक ने बीच सड़क पर उतरकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ भीड़ काफी लग गई और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई ।

इस दौरान यातायात सिपाही और बाइक चालक के बीच बहसबाजी नोक झोक में तब्दील हो गई और बाइक चालक ने दबंगई दिखाते हुए वर्दी उतरने तक की धमकी दे डाली।


नोक झोक के बाद बी सड़क पर जाम की समस्या को देखकर यातायात सिपाही को बाइक चालक का पैर छूकर माफी मांगना पड़ा और फिर जान की समस्या खत्म हुई और बाइक चालक अपने साथियों के साथ वहां से भाग निकला।


ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही अमरेश कुमार ने बताया कि पुरानी बाटा चौक सड़क मार्ग पर वन वे है जहां टू वे हो गया था इसलिए बाइक चालक को साइड होने को कहा गया लेकिन बाइक चालक ने गाली दे दी जिसके बाद उनके द्वारा बाइक चालक को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद बाइक चालक  सड़क पर उतर गया और कहां की वह नगर निगम में है और वह उसकी वर्दी उतरवा देगा यही नहीं बाइक चालक ने उन्हें गालियां दे डाली भीड़ और जाम की काफी लग गई इसलिए उन्हें पैर छूकर माफी मांगना पड़ा ताकि जाम हटाई जा सके।


यातायात सिपाही अमरेश कुमार ने कहा है कि वह लोग लगातार शहर में जान की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन स्थानीय लोग उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर रहे हैं ।मामले पर अपने वरीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।