« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी पंचायत में मंदिर कमिटी और पुजारी के बीच के विवाद
  • Crime
  • 2025-01-01 15:06:31
  • सैयद शादाब आलम

मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी पंचायत में मंदिर कमिटी और पुजारी के बीच के विवाद

कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी पंचायत के घासी टोला में मंदिर कमिटी और पुजारी के बीच के विवाद में गोली चलने से मंदिर कमिटी के एक व्यक्ति शिवरंजन सिंह के पैर में गोली लग गई जिसे घायल अवस्था मे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना पाकर मनसाही थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।


घटना के बारे में बताया जाता है कि मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी पंचायत के घासी टोला में शिव मंदिर के ऊपर आम के पेड़ का डाल काटने को लेकर विवाद हुआ था जिस कारण मंदिर कमिटी और पुजारी प्रेम रंजन गोस्वामी के बीच विवाद हुआ था जिस कारण पुजारी ने ये कदम उठाया । 


फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में भी मंदिर कमिटी के बीच विवाद हुआ था जिसमे पुजारी ने गोली चलाई थी और मनसाही थाना में कांड संख्या 87/24 दर्ज है।