13 वर्षीय सात क्लास की छात्रा पल्वी कुमारी उर्फ पलक की धारदार तेज हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या
कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत वार्ड संख्या 6 के निवासी श्रवण पोद्दार की 13 वर्षीय पुत्री सात क्लास की छात्रा पल्वी कुमारी उर्फ पलक की धारदार तेज हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर गांव से करीब 6 सौ मीटर की दूरी पर हरदेवा पोखर के पास बड़की बहियार स्थित मकई खेत में फेंक दिये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।
बरारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट माटम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।
श्रवण पोद्दार ने बताया कि हरदेवा पोखर के पास वह अपने खेत में शुक्रवार के दिन पटवन कर रहा था साथ में उनकी पुत्री पल्वी कुमारी भी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर वाद चार बजे पल्वी कुमारी को किसी काम से घर भेजा और उसी समय से वह लापता हो गई। काफी खोज वीन किया लेकिन पता नही चला और देर रात्री तक खोजा तो पास के ही मकई के खेत में छत विक्षत अवस्था में मृत पड़ी हुई है।
इस घटना में बरारी के थाना अध्यक्ष फुलेन्दर कुमार ने पुलिस वल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद के बाद अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए शनिवार कटिहार भेज दिया है। जबकि इस मामले में थाना अध्यक्ष फुलेन्दर कुमार ने पड़ोस के ही नीरों मंडल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले को गंभीरता पुर्वक लेते हुए कटिहार के एसपी बैभव शर्मा ने जगदीशपुर गांव के घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया।और थाना अध्यक्ष फुलेन्दर कुमार को निर्देश देते हुए सिघ्र ही दोषी को गिरप्तार कर जेल भेजने को कहा कि उन्होंने कहा कि किसी भी सुरत में दोषी को वक्सा नही जायेगा
इस घटना को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वही गांव के लोगों का मानना है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।जबकि कई लोगों का कहना है कि नवालिंग लड़की के साथ ज्यादती कर हत्या कर दिया है। जिस मकई के खेत में हत्या किया गया है ठिक उसी खेत से सटा हुआ श्रवण पोद्दार का खेत और कामत है।




