« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
शिव मंदीर निर्माण का विधिवत सिलान्यास किया गया
  • Religion
  • 2025-01-14 19:12:25
  • बरारी नीरज कुमार

शिव मंदीर निर्माण का विधिवत सिलान्यास किया गया

बरारी प्रखंड के रौनिया पंचायत के गौरीडीह गांव में दुर्गा मंदिर प्रांगण में शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीडीह के सौजन्य से भव्य शिव मंदिर के निर्माण हेतु मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया इसके लिए कई विद्वान पंडितों को आमंत्रित किया गया था साथ ही शिलान्यास के अवशर पर बरारी के बिधायक बिजय सिंह , एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद दुलाल चन्द गोस्वामी, पूर्व सांसद निखिल चौधरी , जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, शांति जैसवाल , मुखिया संघ जिला अध्यक्ष कौशल किशोर यादव , सरपंच अमित कुमार यादव , हेमन्त चौहान , भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय आदि गणमान्य के उपस्थिति मे  आज शिव मंदिर भूमी पूजन स्थल शिलान्यास कार्यक्रम संमपन्न किया गया । वही दूर दराज से आए कई विद्यान पंडितो आचार्यो द्वारा  वैदिक मंत्रो उच्चार से भूमी पूजन किया गया । शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीडीह के संयोजक इंजीनियर विकास तिवारी ने बताया कि यह मंदिर बरारी प्रखंड में महादेव का सबसे भव्य मंदिर होगा। इस मंदिर के निर्माण के लिए कई कुशल कारीगरों को आमंत्रित किया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव राहुल झा और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस मंदिर प्रांगण में भगवान शिव के साथ साथ संपूर्ण शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी हुई थी महासचिव मनोज चौधरी एवं देवकांत तिवारी ने बताया कि शिव मंदिर निर्माण की खबर से स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ आस पास के लोग काफी उत्साहित हैं और मंदिर निर्माण के लोग बढ़ चढ़कर स्वेच्छा से दान देने के लिए आगे आ रहे हैं।