« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
शमशान में मुर्दा के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों में दहशत का माहौल,जांच में जुटी आजमनगर पुलिस.
  • Crime
  • 2025-01-23 20:09:19
  • सैयद शादाब आलम

शमशान में मुर्दा के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों में दहशत का माहौल,जांच में जुटी आजमनगर पुलिस.

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अन्तर्गत पैकवाहन गांव निवासी एक महिला की अचानक प्राकृतिक मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों द्वारा चौलहर पंचायत अन्तर्गत दिग्घी शमशान घाट में मंगलवार के दिन हिन्दू रीति रिवाज अनुसार दफ़न किया गया था.

बताते चलें कि पैकवाहन गांव में उस वक्त लोगों में दहशत फैल गई जब कुछ लोगों द्वारा बुधवार के सुबह शमशान घाट में दफ़न किया गया मुर्दा के कब्र को छद विछद स्थिति में देखा ग्रामीणों के अनुसार लोगों ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी जानकारी मिलते ही परिजन  शमशान घाट पहुंच कर और लोगों को बुलाया जिसके बाद परिजन  एवं अन्य लोगों ने आजमनगर पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू एवं अन्य पुलिस बल घटनास्थल शमशान घाट पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करते देखे गए.

वहीं आजमनगर अपर थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसके बाद वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

वहीं दूसरी तरफ डीएसपी अजय कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिली है पुलिस बल द्वारा जांच किया गया है अभी तक स्पष्ट रूप से दफन किए गए मुर्दा के साथ छेड़छाड़ होने का साक्ष ढूंढा जा रहा है एवं उनके परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिला है जांच जारी पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना संभव नहीं है