« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चली गोली, घायल को गंभीर हालत में किया गया रेफर।
  • Crime
  • 2025-01-28 17:43:17
  • सैयद शादाब आलम

पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चली गोली, घायल को गंभीर हालत में किया गया रेफर।

कटिहार में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में एक व्यक्ति को पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में  गोली मार दी गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


बताया जा रहा है कि ताजगंज फसिया निवासी प्रमोद मंडल मनिया जा रहे थे, इसी दौरान उदामा रेखा के मनोहर सिंह ने पैसे की लेनदेन को लेकर मनिया स्कूल के निकट विवाद कारः दिया और गोली चला दी। गोली  प्रमोद मंडल के गर्दन पास लगीं, घटना के बाद घायल के घरवालों को सूचना दी गई और स्थानीय लोगो के द्वारा , घायल प्रमोद मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये।


 घायल के  भाई प्रीतम मंडल ने बताया कि प्रमोद के मोबाइल से मनोहर ने बड़ी चालाकी से एक लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए थे  जिसकी शिकायत उन्होंने चार दिन पहले साइबर थाने में भी की है, इसी बात से बिफ़रे मनोहर ने प्रमोद को गोली दाग दी। गोली उसके भाई के गर्दन के पास लगी है और डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश के साथ आरोपी मनोहर की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है, जबकि प्रमोद को सदर अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।