« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
 जेडीयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार  को मेदिनीपुर में मां काली की प्रतिमा की विसर्जन के दौरान हुए विवाद में गोली मारी
  • Crime
  • 2025-01-29 22:17:02
  • सैयद शादाब आलम

जेडीयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार को मेदिनीपुर में मां काली की प्रतिमा की विसर्जन के दौरान हुए विवाद में गोली मारी

कटिहार के मनिहारी जेडीयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार  को मेदिनीपुर में मां काली की प्रतिमा की विसर्जन के दौरान हुए विवाद में गोली मार दी गई जिससे जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मोवार को  घायल स्थिति में इलाज के लिए पहले मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है ।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है । घटना के बारे में मनिहारी के जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार ने बताया है कि हम लोग मां काली की मूर्ति के विसर्जन के लिए जा रहे थे इसी दौरान मृत्युंजय मेवार वहां पहुंचा और कहांसुनी शुरू कर दी और इसी दौरान उसने गोली चला दी जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल मनिहारी लाया गया है जहां डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है ।


घायल ने कहा कि आरोपी उनका चचेरा  भाई ही है और अब वह पुलिस से सजे की मांग कर रहे हैं।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पाकर मनिहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी चचेरे भाई की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है।