« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में एक सनकी युवक ने बुजुर्ग को गोली मार दी जिससे बुजुर्ग की मौत
  • Crime
  • 2025-02-10 19:19:47
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में एक सनकी युवक ने बुजुर्ग को गोली मार दी जिससे बुजुर्ग की मौत

घटना के बाद सहायक थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


घटना के बारे में मृतक के परिजन  राभ नारायण चौहान ने बताया कि उसके उमेश प्रसाद चौहान (52) सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 भेड़िया रहिका के निवासी है जो अपने घर से सड़क पे कही जा रहे थे इसी दौरान सड़क पे बेवजह बंदूक लहराने वाले सुरज चौहान को ऐसा नही करने को कहा जिससे बिफरे सूरज चौहान ने उनपर गोली चला दी । आनंद फलन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना सहायक थाना पुलिस को दी गई और सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


घटना के बारे में मृतक के पुत्र अजय चौहान ने बताया कि आरोपी युवक दिमागी तौर से सनकी तरीके का है और बगल का ही रहने वाला है,आरोपी हमेशा कोई न कोई हथियार लेकर घूमता रहता है ,आरोपी का उनके पिता के साथ कोई विवाद नही था।


घटना के बार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार सहायक थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार एयर गन से शूट करने की बात सामने आई है,फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।