« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
अवैध हथियारों के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
  • Crime
  • 2025-02-16 08:04:08
  • सैयद शादाब आलम

अवैध हथियारों के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

कटिहार बरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।


कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  धर्मेंद्र कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 


घटना 14 फरवरी की देर रात्रि की है  जब बरारी थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम कान्तनगर में संतोष यादव अपने कामत पर अवैध हथियार रखे हुए है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन संतोष यादव अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।


हालांकि, मौके से मिका कुमार यादव (22 वर्ष),को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां पुलिस ने तलाशी के दौरान 01 देशी कट्टा, 01 सिक्सर और 03 जिंदा कारतूस बरामद किए।


इस मामले में बरारी थाना कांड संख्या- 49/25, दिनांक 14.02.2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी)ए/26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी संतोष यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।