« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर फंदे से लटकाया
  • Crime
  • 2025-02-17 18:52:07
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर फंदे से लटकाया

पिता के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज।



कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलमनी पंचायत के धमाईकॉल गांव में दहेज लोभी परिवार द्वारा  मिलकर विवाहिता रिजवाना (35) की पीट पीट कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जहां स्थानीय लोगो ने कहा है कि साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे में लटका दिया गया। 


मृतिका के पिता मोहम्मद सथैया के आवेदन पर हत्या का मामला आजमनगर थाने में दर्ज किया  गया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार बेटी की शादी 10 वर्ष पूर्व शीतलमनी पंचायत अंतर्गत धमाईकोल गांव निवासी मोहम्मद राजू (32)  पिता मोहम्मद गयासुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उक्त मामले में कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत के लोग ने समझा बूझाकर पति पत्नी को मिला दिया करते थे। परंतु सोमवार को पति मोहम्मद राजू सास रोशन (45 ), ननद निखत खातून (35 ), आइसा खातून आदि ससुराल वालों ने मेरी बेटी को पीट पीट कर हत्या कर दिया। तत्पश्चात साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे में लटका दिया गया। 


वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका रिजवाना (35) के पिता के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है।


 फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच कराया जा रहा है  हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।