« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देशी सिक्सर के साथ दो अभियुक्त को एक बाइक सहित गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-02-18 20:03:00
  • सैयद शादाब आलम

रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देशी सिक्सर के साथ दो अभियुक्त को एक बाइक सहित गिरफ्तार

रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देशी सिक्सर के साथ दो अभियुक्त को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त संबंध में जानकारी देते हुए अपर थाना  अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि रविवार देर रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति देसी आर्म्स लेकर लाभा सब्जी मंडी के समीप घूम रहे हैं।उक्त सूचना पर रोशना पुलिस अपने दलबल के साथ लाभा सब्जी मंडी जा  रहे थे कि इसी बीच पुलिस गाड़ी को देखकर बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति भागने लगा। तभी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्त को खदेर कर धरदबोचा और उसे थाना ले आया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम मोहम्मद उजीर उम्र 22 वर्ष पिता शेख जमाल साकिन मकरचल्लाहा थाना रोशना बताया। वही दूसरा व्यक्ति अपना नाम ज्योतिष पासवान उम्र 19 वर्ष पिता जयप्रकाश पासवान साकिन दिलारपुर थाना मनिहारी दोनों जिला कटिहार बताया। जिसे विधिवत कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर बाइक को जप्त करते हुए दोनों अभियुक्त को जेल की हिरासत कटिहार भेज दिया गया।मौके पर पीएसआई गोपाल कुमार, पीएसआई प्रियंका कुमारी,सूर्यकांत, मुकेश कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।