« कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
«Back
कटिहार के बलरामपुर में विस्फोट, चार लोग घायल
  • Crime
  • 2025-02-24 20:29:50
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार के बलरामपुर में विस्फोट, चार लोग घायल

कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर चौक के पास विस्फोटक पदार्थ फटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक युवक शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है।


घटना कैसे घटी?


घटना के प्रत्यक्षदर्शी शेख बजरू (36) ने बताया कि वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दो महिलाओं ने उन्हें रोका और कहा कि झोले में रखा एक अज्ञात सामान पड़ा है, कृपया इसे देख लें।


जैसे ही शेख बजरू झोले में रखे कपड़े में लिपटे सामान को देखने के लिए झुके, अचानक विस्फोट हो गया। धमाके से उनके चेहरे और आंखों में गंभीर चोटें आईं और वहां मौजूद अन्य लोग भी घायल हो गए।


घायलों की पहचान


शेख बजरू (36 वर्ष)


दिलों खातून (40 वर्ष)


बिजलो (35 वर्ष)


गोपाल (18 वर्ष)



इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस और तेलता पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


कटिहार के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि घटना की जांच जारी है, विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


इस घटना के पीछे कोई साजिश है या यह एक दुर्घटना, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Recent News

कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’
2026-10-18 08:05:37
 
नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
2026-10-17 07:30:38
 
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23