« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-04-23 16:30:00
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के मुख्य आरोपी गुलाम हुसैन उर्फ नैयर को पुलिस ने बारसोई रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतिका का सौतेला मौसेरा भाई बताया जा रहा है।


कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया की घटना 5 मार्च की शाम की है जब बच्ची घास काटने के लिए गांव के बाहर मक्का के खेत में गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। अगले दिन 6 मार्च को गांव में हड़कंप मच गया जब एक मक्का के खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ। शव की पहचान मृतिका की मां राजेका खातून ने अपनी बेटी के रूप में की।


एसपी ने कहा की मामले की गंभीरता को देखते हुए बारसोई एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बारसोई स्टेशन के पास छिपा है और भागने की फिराक में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह खेत में अकेला था और बच्ची को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।