« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्चस्व की लड़ाई में शामिल टॉप-10 कुख्यात अपराधी विपिन यादव गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-04-23 16:32:38
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्चस्व की लड़ाई में शामिल टॉप-10 कुख्यात अपराधी विपिन यादव गिरफ्तार

कटिहार जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसते हुए कटिहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जमीन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुए फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी और जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शामिल विपिन यादव को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियारों के साथ-साथ भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है।


कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि  19 जनवरी 2025 को  जरलाही पंचायत के गंगा पार दियारा क्षेत्र में दो आपराधिक गुटों के बीच जमीन हड़पने और दबदबे को लेकर गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार हुई थी। सूचना मिलते ही कुर्सेला थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। हालांकि पुलिस को देखकर दोनों गुट के लोग फरार हो गए।


स्थानीय ग्रामीणों, चौकीदारों और भैंस चराने वाले लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह इलाका लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है। दोनों गुटों के बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष होते रहते हैं।


घटना की गंभीरता को देखते हुए  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। यह दल लगातार मनिहारी, अमदाबाद, बरारी, सेमापुर सहित दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर रहा था।


 वैज्ञानिक अनुसंधान और खुफिया सूचना के आधार पर छापामारी दल को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी विपिन यादव लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 


एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना में हथियारों के प्रयोग की बात स्वीकार की और बताया कि उसने संबंधित हथियार गंगा दियारा में छिपाकर रखे हैं।


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कटरिया दियारा क्षेत्र में कोसी तट के पास जमीन में गाड़कर रखे गए प्लास्टिक बोरे को बरामद किया। बोरे से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा, एक मिसफायर कारतूस और 6.800 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ मिला है।