« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार पुलिस ने गृहभेदन की घटना का किया सफल उद्भेदन     2.5 किलो ग्राम चांदी, 65  हजार रुपए नगद  एवं 05 मोबाईल के साथ 04 अपराधी गिरफ्तार।
  • Crime
  • 2025-04-23 16:39:20
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार पुलिस ने गृहभेदन की घटना का किया सफल उद्भेदन 2.5 किलो ग्राम चांदी, 65 हजार रुपए नगद एवं 05 मोबाईल के साथ 04 अपराधी गिरफ्तार।

कटिहार के आबादपुर थाना पुलिस द्वारा गृहभेदन की घटना का सफल सदभेदन करते हुए 2.5 किलो ग्राम चांदी, 65  हजार रुपए नगद एवं 05 मोबाईल के साथ कुल 04 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मणटोला निवासी अजय मुखर्जी के घर  11 अप्रेल की रात्रि को घर का ताला तोड़कर घर में रखा हुआ 05 भरी सोने का जेवरात एवं 1 लाख 50 हजार रूपया चोरी कर लेने के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है।



बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया की मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की तो इसी कड़ी में गुप्त सूचना मिली की आबादपुर थाना क्षेत्र के मिस्त्री टोला में 3 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे है,छापेमारी के बाद तीनों को पकड़ा गया,पुलिस ने तीनों अपराधी के पास ने कुल 65 हजार नकद और एक हथौड़ा,हेक्सा ब्लेड,पेचकस,5 मोबाइल और एक टोटो बरामद किया।


एसडीपीओ ने बताया की तीनों से पूछताछ की गई तो बताया की 7 अप्रेल को कदवा थाना क्षेत्र के सोनेली बाजार से एक सुनार की दुकान का चदरा तोड़कर ढाई किलो चांदी चोरी किया था जिसे मो0 सद्दाम नामक सुनार के पास बेच दी गई थी और वे सभी पश्चिम बंगाल रायगंज में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए इखट्टा हुए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर आबदपुर थाना क्षेत्र के लगुआग् दासग्राम निवासी के घर छापेमारी किया  तो भूसे में छुपाकर रखा ढाई किलो चांदी बरामद कर लिया।


चोरी का सामान खरीदने के आरोप में सुनार मो0 सद्दाम सहित मो0 मुन्ना, मो0 तैयब, और मो0 बुलबुल को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने कहा है की इनके साथ अन्य अपराधी भी है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। तथा सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।