« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
गो ग्रीन, सेव ग्रीन का संदेश लेकर ऑल इंडिया साइकिल टूर पर निकले कृष्णा, कटिहार में हुआ जोरदार स्वागत
  • State
  • 2025-04-23 16:44:16
  • सैयद शादाब आलम

गो ग्रीन, सेव ग्रीन का संदेश लेकर ऑल इंडिया साइकिल टूर पर निकले कृष्णा, कटिहार में हुआ जोरदार स्वागत

कटिहार: प्रदूषण से बढ़ती बीमारियों और पर्यावरण पर मंडराते खतरे को देखते हुए झारखंड के रहने वाले कृष्णा ने एक अनोखी पहल की है। कृष्णा साइकिल पर सवार होकर "Go Green & Save Green" का संदेश लिए ऑल इंडिया टूर पर निकले हैं। रांची से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की यात्रा पर निकले कृष्णा जब कटिहार के डूमर चौक पहुँचे, तो वहाँ युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।



कृष्णा का कहना है कि देश के महानगरों के साथ-साथ अब छोटे शहरों और राज्यों में भी प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक करने की ठानी है। उनका मानना है कि अगर हर व्यक्ति हफ्ते में सिर्फ दो दिन अपने वाहन का इस्तेमाल बंद कर दे और साइकिल, पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाए, तो प्रदूषण पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।


कृष्णा ने यह भी बताया कि वे खुद प्रदूषण की वजह से कई बार बीमार पड़ चुके हैं, जिससे उन्हें यह एहसास हुआ कि अब बदलाव की जरूरत है। इसी सोच के साथ उन्होंने साइकिल से सफर की शुरुआत की है और अब वे देशभर में घूमकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं।


कटिहार में हुए स्वागत से उत्साहित कृष्णा ने कहा कि अगर देश के युवा इस मुहिम में साथ दें, तो देश को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है।