« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की चपेट में आई महिला, कमर में लगी गोली
  • Crime
  • 2025-04-23 16:49:14
  • सैयद शादाब आलम

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की चपेट में आई महिला, कमर में लगी गोली

कटिहार: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हफलागंज बलूटोला में शादी समारोह की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बहु भोज के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब शादी समारोह के दौरान म्यूजिक की धुन पर नशे में धुत युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहु भोज में शामिल होकर लौट रही महिला बॉबी देवी को कमर में गोली लग गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायल महिला को कटिहार सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


घायल महिला के बेटे सुजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शादी वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद राजेश साह की थी। बहु भोज के दौरान राजेश साह का भाई गुड्डू नशे में हथियार लहराते हुए डांस कर रहा था और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक गोली उनकी माँ को जा लगी।


घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर से शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर उठते सवालों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।