« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार के मनिहारी में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का आक्रोश,काला बिल्ला लगाकर निकाली आक्रोश रैली
  • Latest News
  • 2025-04-23 17:17:21
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार के मनिहारी में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का आक्रोश,काला बिल्ला लगाकर निकाली आक्रोश रैली

कटिहार  के मनिहारी में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आयोजित इस रैली में समुदाय के लोगों ने हाथ में काला बिल्ला बांधकर आक्रोश जाहिर किया। यह रैली मनिहारी के पूरब टोला से शुरू होकर क्रांति चौक होते हुए बस स्टैंड स्थित आंबेडकर चौक पर समाप्त हुई।जिसके बाद मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी को वक्फ बिल संशोधन के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा गया


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि वक्फ संशोधन बिल उनके धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।


रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार इस बिल को तुरंत रद्द करे और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।


प्रदर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर था।