« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में 16 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव फंदे से लटका मिला
  • Crime
  • 2025-04-29 19:42:33
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में 16 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव फंदे से लटका मिला

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मिस्त्री टोला में एक बंद घर से 16 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतिका की पहचान सिवानी कुमारी (16) के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 की छात्रा थी और मारवाड़ी पाठशाला में पढ़ती थी। उसके पिता अरुण शाह के अनुसार, वह और उसकी पत्नी बाजार में ठेले पर सब्जी बेचने गए थे। देर शाम मोहल्ले वालों से सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। घर लौटने पर उन्होंने बेटी का शव पंखे से लटका पाया।


अरुण शाह ने बताया कि सिवानी मानसिक रूप से मंदबुद्धि थी। वहीं, स्थानीय निगम पार्षद इजहार अली ने भी पुष्टि की कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिलनी चाहिए।


फिलहाल नगर थाना पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है, लेकिन आगे की जांच जारी है।