« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कोढ़ा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, पुलिस मौजूद रही, पंचों ने की पंचायती
  • Crime
  • 2025-05-03 19:11:29
  • सैयद शादाब आलम

कोढ़ा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, पुलिस मौजूद रही, पंचों ने की पंचायती

कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत रक्सी गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मौत को लेकर पंचायती की गई । मामला इतना गंभीर था कि गांव में हड़कंप मच गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे पंचायती में पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।


बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच गांव के पंचों द्वारा एक पंचायत बैठाई गई। वहीं, इस पूरी घटना के दौरान कोलासी पुलिस शिविर से पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस तरह की व्यवस्था से कानून व्यवस्था की गंभीर अनदेखी हो रही है और यह न्यायिक प्रक्रिया का मजाक है।


अब सवाल यह उठता है कि क्या कानून से ऊपर पंचायत का फैसला हो सकता है? और अगर पुलिस की मौजूदगी में ही ऐसा समझौता होता है, तो फिर आम जनता किस पर भरोसा करे?


वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि  फांसी लगा लेने की सूचना मिली है पीड़ित परिजन के द्वारा आवेदन मिलने पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।