« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-05-03 19:13:42
  • सैयद शादाब आलम

मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार

प्रखंड के रोशना थाना अंतर्गत लाभा महानंदा मध् निषेध चेक पोस्ट पर शुक्रवार सुबह  को रोशना थाना की पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों से लदा ट्रक को जब्त किया है । रोशना थाना के सहायक अवर निरक्षक राममोहन सिंह  उक्त चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे । वाहन चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक में लदा कुल 28 मवेशी को जब्त किया है । ज्ञात हो कि उक्त मवेशी से लदा ट्रक बिहार सीमा क्षेत्र को पार कर पश्चिम बंगाल राज्य की ओर जाने वाले थे । कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी जो ट्रक चालक है शाहनवाज करीम को गिरफ्तार किया है । सभी जब्त मवेशी व ट्रक को थाना लाया गया है ।बतादे की प्राणपुर के रास्ते प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार व शनिवार को बंगाल राज्य होते हुए मवेशी को बंगलादेश तक भेजा जाता है । बंगलादेश तक मवेशी को भेजने में कई मवेशी तस्कर की अहम भूमिका होती है । बंगाल - बिहार राज्य के सीमा क्षेत्र कुमेदपुर ,हरिश्चन्द्रपुर से बंगलादेश तक मवेशी को भेजते आसानी से देखा जा सकता है । शुक्रवार को रोशना पुलिस द्वरा हुई कारवाई से मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया है । इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि लाभा चेक पोस्ट से मवेशी लदा एक ट्रक को जब्त किया गया है । जिसमे कुल 28 मवेशी लदा पाया गया है । चालक को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई किया जा रहा है ।