« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार के प्रभारी सह phed मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, दिए गये कई दिशा निर्देश
  • Latest News
  • 2025-05-16 22:06:30
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार के प्रभारी सह phed मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, दिए गये कई दिशा निर्देश

कटिहार समाहरणालय के एनआईसी सभागार में प्रभारी सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू की अध्यक्षता में "जीविका दीदी का महिला संवाद," "आपका शहर आपकी बात," और "डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान" के तहत चलने वाले कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में नल-जल योजना, जीविका दीदियों की आय बढ़ाने के उपाय, और शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जाम, कचरा प्रबंधन आदि पर चर्चा की गई। मंत्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया।


प्रभारी मंत्री सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा सीजफायर पर उठाए गए सवाल के जवाब में कहा की नेता प्रतिपक्ष पूरा बिहार तो संभाल नहीं पा रहे है इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की बात करते है। बिहार में तो उन्होंने लोगो को ठगने का काम किया उन्हे किया पता दुनिया में किया चल रहा है। इंतरनेशल पॉलिटिक्स और युद्ध का कोई नियम होता है  सर्कुलर होता है इस सर्कुलर के हिसाब से हिंदुस्तान का नाम है पूरी दुनिया में,कोई भी कारवाई करते है तो नियम संगत कारवाई करते है और अगर कोई मध्यस्थता करने की बात करती है तो हम उसका भी ध्यान रखते है। अगर पाकिस्तान बाप बाप कर रहा है झोली फैला रहा है सभी देशों में जाकर तो मध्यस्थता का काम चलता है दुनिया में। सिंदूर ऑपरेशन बंद नही हुआ है इसे तत्काल रोका गया है अगर किसी तरह की कारवाई होती है तो हिंदुस्तान जबरदस्त हमला करेगा ,प्रधानमंत्री ने अपने सैनिकों को खुला छूट दिया हुआ है अगर एक गोली चलती है तो आप गोले से जवाब दो ,इतना बड़ा छूट किसी प्रधानमंत्री ने सेना को नही दिया था।