« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
राजवाड़ा पंचायत के प्रथम पूर्व मुखिया सुरेश कु. राय के निधन से शोक
  • Latest News
  • 2025-05-16 22:46:46
  • सैयद शादाब आलम

राजवाड़ा पंचायत के प्रथम पूर्व मुखिया सुरेश कु. राय के निधन से शोक

कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत के 85 वर्षीय पूर्व मुखिया सह अधिवक्ता सुरेश कुमार राय का उनके राजवाड़ा स्थित आवास पर सुबह के 4:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही राजवाड़ा,रौतारा पंचायत मे शोक की लहर दौड़ गई। सेंकड़ों की संख्या में पंचायत सहित कोढ़ा व हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन को लेकर आवास पर पहुंचे। वहीं विधायक कविता पासवान,पूर्व विधायक पूनम पासवान,पूर्व प्रमुख मनोज ऋषि,प्रेम राय,मुखिया प्रतिनिधि हसन राजा,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौहान,फूलकुमार चौहान,बीरेंद्र चौहान,पूर्व पंसस उदय सिंह,रामानंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व लोगों ने शोक सम्पत परिवार से मिलकर सांत्वना दिया।
 उनके बड़े पुत्र उप मुखिया राजीव रंजन राय एवं अधिवक्ता पुत्र रजनी रमन राय ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थें।
बता दें कि सुरेश कुमार राय वर्ष 1971 में रौतारा पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए थें । इसके उपरांत रौतारा पंचायत के विभाजन होने पर राजवाड़ा पंचायत के प्रथम मुखिया बने इसके साथ ही वे दो बार निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष सहित जिला पंचायत परिषद,जिला विद्युत कक्ष के अध्यक्ष,कोशी सिंचाई समन्वयक समिति के तीन बार अध्यक्ष पद पर भी वे रहे थें। इसके साथ ही कई समाजिक संगठनों के अध्यक्ष व सदस्य पद पर भी रह चुके हैं। पूर्व मुखिया अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बड़ा पुत्र वर्तमान में राजवाड़ा पंचायत के उप मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष पद पर है। वहीं दूसरा पुत्र जिले में अधिवक्ता व अन्य दो पुत्र किसान व पुत्री शिक्षिका है।