« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में दरोगा का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 60 हजार रुपये, साइबर ठग बंगाल से गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-05-17 16:55:03
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में दरोगा का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 60 हजार रुपये, साइबर ठग बंगाल से गिरफ्तार

अगर आप UPI के जरिए किसी अंजाम से पैसे का लेन देन कर रहे है तो सावधान हो जाइए,क्योंकि ये खबर आपके लिए है।


कटिहार में इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आबादपूर थाना में तैनात दरोगा दिनेश ठाकुर का मोबाइल कटिहार रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका—चोरी के कुछ ही देर बाद शातिर चोर ने मोबाइल में मौजूद UPI ऐप को रिसेट कर दरोगा के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए।


पैसे दो बार में—30-30 हजार रुपये—आरोपी ने अपने और अपने भाई के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही मामला साइबर थाना पहुंचा, डीएसपी वसीम फिरोज के नेतृत्व में टेक्निकल टीम ने तेजी से जांच शुरू की। लोकेशन ट्रैक करते हुए टीम पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले पहुंची, जहां से हरिकांत पासवान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


साइबर डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल के जरिए बड़ी चालाकी से UPI ऐप को एक्सेस किया और ट्रांजैक्शन को अंजाम दिया। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत सिम और बैंकिंग सेवाएं ब्लॉक कराएं और जल्द से जल्द वही नंबर दोबारा एक्टिव करें, ताकि साइबर फ्रॉड से बचा जा सके।


कटिहार साइबर पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ एक अहम कदम मानी जा रही है।