« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
राजेंद्र प्रसाद पथ के दुकानदारों ने पुनर्वास की मांग की
  • Latest News
  • 2025-05-20 12:30:52
  • सैयद शादाब आलम

राजेंद्र प्रसाद पथ के दुकानदारों ने पुनर्वास की मांग की

कटिहार के राजेंद्र प्रसाद पथ पर दुकान लगाने वाले लगभग दो दर्जन फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम द्वारा हटाए जाने के बाद अपनी समस्याओं को लेकर राजद नेता आशु पांडे के नेतृत्व में कटिहार नगर निगम के नगर आयुक्त से लिखित अपील की है। दुकानदारों का कहना है कि वे लोन लेकर व्यापार करते थे और यही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। दुकानें हटाए जाने के कारण वे भारी आर्थिक संकट में हैं, लोन की किस्तें चुकाने में कठिनाई हो रही है, और परिवार का भरण-पोषण भी मुश्किल हो गया है।


दुकानदार अफरोज कुरेशी , मो0 परवेज, साकिर हसन,कैफ हुसैन,राशिद हुसैन, मो0 आफताब,दुर्गा शाह,निरंजन शाह सहित दुकानदारों ने मांग की है कि नगर निगम उनके लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करे, ताकि वे अपना व्यापार दोबारा शुरू कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कटिहार नगर निगम को वेडिंग जोन बनाने की आवश्यकता है, ताकि फुटपाथ पर काम करने वाले छोटे व्यापारियों को स्थायी जगह मिल सके।


राजद नेता आशु पांडे ने कहा कि कटिहार नगर निगम की स्थापना को 12 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक वेडिंग जोन का निर्माण नहीं हुआ है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन और मेयर से अपील की है कि इन गरीब और मजबूर व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए।