« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
पीड़ित नाबालिग आदिवासी छात्रा का  मेडिकल जांच देर होने से परिजनों ने जम कर किया हंगामा,
  • Crime
  • 2025-05-20 12:32:21
  • सैयद शादाब आलम

पीड़ित नाबालिग आदिवासी छात्रा का मेडिकल जांच देर होने से परिजनों ने जम कर किया हंगामा,

बीते चार दिन पहले नाबालिग आदिवासी छात्रा से चार युवको ने किया था सामूहिक दुष्कर्म


कटिहार के मनिहारी में बीते 4  दिनों नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ चार युवको ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, हलाकि इस मामले के चारो आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता का मेडिकल जाँच नहीं हो पाया था और उसे महिला हेल्प लाइन में रखा गया था।


 सोमवार को पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जब सदर अस्पताल लाया गया तो उसके परिजनों और आदिवासी विकास परिषद के लोगो ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया।


अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष सुबोध राम ने कहा कि आदिवासी बच्ची के साथ गैंगरेप के 4 दिन बाद में मेडिकल नही कराई जा रही है हमलोग ने दबाव दिया है तब जाकर आज मेडिकल के लिए लाया गया है। बच्ची को हेल्पलाइन में रखा गया है जबकि बच्ची की मानसिक स्थिति सही नही है,इसलिए प्रशासन मेडिकल के बाद जो रिपोर्ट आए उसपर उचित कारवाई करे यही हमलोग मांग करते है।


हलाकि कटिहार पुलिस की माने तो पीड़िता की मानसिक और शारीरिक हालत ठीक नहीं होने से उसका मेडिकल नहीं कराया जा सका था।


मामले पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डा0 विपिन कुमार ने बताया  ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत करवाया और पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया ,उन्होंने कहा कि बालिका के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई हैं। मेडिकल को लेकर कुछ कंफ्यूजन थी मैने आकार मामले को समझा पता चला कि शुरुआत में बालिका काफी डरी हुई थी और उसने ही मना किया था लेकिन अब वो तैयार हुई है तो महिला चिकित्सक से मेडिकल करवाई जा रही है,जो सच्चाई होगी वो सामने आयेगी।

इस दौरान सदर अस्पताल में गहमागहमी का माहोल बना रहा।