« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर,एक महिला शिक्षिका और दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत।
  • Crime
  • 2025-05-20 12:33:34
  • सैयद शादाब आलम

तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर,एक महिला शिक्षिका और दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत।

लोगो ने जमकर किया बवाल।


कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो में सवार एक महिला शिक्षिका सिंपल कुमारी और उसके दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि ऑटो में सवार अन्य 3 लोग बुरी तरह घायल है ,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


घटना के बारे में शिक्षक संघ के भानु प्रताप ने बताया कि ऑटो प्राणपुर लाभा की तरफ से कटिहार की तरफ जा रहा था जिसमे एक  5 लोग सवार थे,तभी कटिहार की तरफ से जा रही तेज हाइवा कुसियरी मोर के निकट ऑटो को टक्कर मार दिया,टक्कर इतनी जबरदार्स थी की ऑटो के फरकच्चे उड़ गए,और उसमे सवार उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला में पदस्थापित महिला शिक्षिका सिंपल कुमारी और उसकी दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई,मृतक शिक्षिका सिंपल कुमारी बिहार के बांका जिले के रहनी वाली बताई जाती है और शिक्षिका ने 15 मई 2025 को प्राणपुर के  उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला में योगदान दिया था। और ये विद्यालय रविवार को खुला था। घटना में दो शिक्षक और मृतिका की नानी और ऑटो ड्राइवर घायल है।


घटना के बाद प्राणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई वही शव को कब्जे में लेकर पोटमोर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की बात कह रही है।


घटना के बाद स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश देखने को मिला लोगो ने सड़क जाम पर हाइवा के टायर मे आग लगा दिया और हंगामा कर दिया,स्थानीय प्रशासन ने लोगो को शांत कराया।


स्थानीय प्रतिनिधि लड्डू सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर इस मार्ग पर ओवरलोडिंग हाइवा काफी तेज रफ्तार में चलती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है लेकिन प्रशासन इसपर कोई लगाम नहीं लगा रही है जो प्रशासन की लापरवाही है।