« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
86.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-05-28 20:52:00
  • सैयद शादाब आलम

86.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सड़क के एचपी पेट्रोल पंप के समीप दोपहर कुर्सेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चार चक्का वाहन में लोड 86.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान भागलपुर जिले के खरीक थाना अंतर्गत ढोरिया दादपुर निवासी लवकुश यादव के रूप में की गई। थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी एक शराब तस्कर पश्चिम बंगाल के लाभा से एक चार चक्का वाहन में भारी मात्रा में शराब लोड कर कुरसेला की ओर जा रहा है जिसके सत्यापन के लिए पुलिस ने चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जिस दौरान एक चार चक्का वाहन को रोका गया तथा तलाशी ली गई जिसमें ऑफिसर चॉइस के 10 कार्टूनो में  480 पीस कुल 86.4 लीटर टेट्रा पैक बरामद हुआ। पुलिस ने कार सहित तस्कर को गिरफ्तार कर  शराब तस्कर के ऊपर मद्द निषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। तथा उन्होंने बताया कि जप्त कुल शराब भागलपुर जिले के रंगरा थाना अंतर्गत चापर में खपाने की योजना थी। इस अभियान में अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव दरोगा अजय कुमार पासवान तथा पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा