« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार सदर अस्पताल का कोरोना वार्ड तैयार, 12 बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था मुकम्मल
  • Latest News
  • 2025-05-28 20:54:18
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार सदर अस्पताल का कोरोना वार्ड तैयार, 12 बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था मुकम्मल

देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनज़र स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी क्रम में बिहार के कटिहार जिले का सदर अस्पताल भी सतर्कता बरतते हुए तैयारियों में जुट गया है। अस्पताल परिसर में विशेष कोरोना वार्ड को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है, जिसमें कुल 12 बेड की व्यवस्था की गई है।


अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पहले से कर ली गई है। “हमारे पास 12 बेड वाला वार्ड पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित सभी ज़रूरी उपकरण मौजूद हैं। हम सरकार के निर्देशों के अनुसार पूरी तरह सतर्क हैं,” उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड जांच को लेकर अभी कोई नया दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही कोई निर्देश आएगा, उसे तत्काल अमल में लाया जाएगा।


वहीं, कोरोना वार्ड की निगरानी में तैनात एएनएम अनिता घोष ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी स्टाफ़ पूरी तरह से मुस्तैद हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित और सजग हैं।”


स्वास्थ्य विभाग की ये तैयारियां एक बार फिर से यह स्पष्ट कर रही हैं कि प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए हर मोर्चे पर सक्रिय है।