« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार रेलखंड में बड़ा हादसा टला, डंडखोरा स्टेशन के पास बेपटरी हुई उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस
  • Latest News
  • 2025-07-09 16:50:26
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार रेलखंड में बड़ा हादसा टला, डंडखोरा स्टेशन के पास बेपटरी हुई उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस

यात्रियों की सतर्कता और रेलकर्मियों की तत्परता से टली बड़ी जनहानि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं


कटिहार। बिहार के कटिहार रेलखंड पर बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब डंडखोरा स्टेशन के पास उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19615) की पैंट्री कार का एक पहिया पटरी से उतर गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन नागपुर (एनजीपी) की ओर जा रही थी। ट्रेन के पहिए के पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई।


स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने के बाद काफी दूर तक घिसते रहे, जिससे रेल पटरी को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि इस दौरान ट्रेन की गति नियंत्रित होने के कारण कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पटरी की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का सही आकलन किया जा सके। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पटरी पहले से क्षतिग्रस्त थी या दुर्घटना के बाद उसमें टूट-फूट हुई।


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और यात्री सुरक्षित हैं। प्रभावित ट्रेन को आगे बढ़ाने या स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।


इस हादसे ने रेलवे की सतर्कता और यात्रियों की सजगता की एक बार फिर मिसाल पेश की है, जिसने एक संभावित बड़ी त्रासदी को टाल दिया। फिलहाल इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और उच्च अधिकारी घटनास्थल की निगरानी कर रहे हैं।