« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक
  • Latest News
  • 2025-07-11 12:19:09
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

कटिहार। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी श्रावणी मेला को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड, अंचल और थाना स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में मंदिरों, गंगा घाटों, कांवड़ियों के मार्ग, बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल, चेंजिंग रूम, शौचालयों की सफाई, लाइटिंग सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने विशेष रूप से मनिहारी घाट पर बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


श्रावणी सोमवारी को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर प्रशासन ने विशेष जोर दिया। डीएम ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जो लगातार निगरानी करेगा। साथ ही अफवाहों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए सूचनातंत्र को पूरी तरह सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।


क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि मंदिरों, घाटों और कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।


सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जिला साइबर सेल और सोशल मीडिया टीम सभी पोस्ट पर नजर रखें। कोई भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट सामने आती है तो तुरंत कानूनी कार्रवाई हो।


नगर आयुक्त को साफ-सफाई के विशेष इंतजाम करने और सभी घाटों व मंदिर मार्गों को सुगम बनाने का निर्देश दिया गया है।


एसपी वैभव शर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को सजग रहने और सेवा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।


बैठक में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय के अधिकारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।