« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
विश्व जनसंख्या दिवस पर महिलाओं के लिए परिवार नियोजन का नया और सशक्त विकल्प हुआ उपलब्ध
  • Latest News
  • 2025-07-11 20:08:37
  • सैयद शादाब आलम

विश्व जनसंख्या दिवस पर महिलाओं के लिए परिवार नियोजन का नया और सशक्त विकल्प हुआ उपलब्ध

कटिहार के कुमारीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में एमपीए-एससी इंजेक्शन सेवा का शुभारंभ


विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कटिहार जिले के मनीहारी प्रखंड अंतर्गत कुमारपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में एमपीए-एससी (MPA-SC : Medroxyprogesterone Acetate Subcutaneous) इंजेक्शन सेवा की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, एसीएमओ डॉ जे पी सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। एमपीए-एससी को “बास्केट ऑफ चॉइस” में शामिल करते हुए भारत सरकार द्वारा बिहार के 13 जिलो में लागू किया गया है जिसमें कटिहार जिला भी शामिल है, जहां एमपीए-एससी सेवा आज से लोगो को मिलेगी।


एमपीए-एससी एक तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन है जिसे इच्छुक महिलाओं द्वारा त्वचा के नीचे लगाया जाता है। यह पूरी तरह सुरक्षित, गोपनीय और महिला-केंद्रित विकल्प है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे प्रशिक्षित एएनएम या सीएचओ द्वारा लगाया जा सकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक इसकी पहुँच अधिक सुलभ हो जाती है।


शुभारंभ कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर डॉ. ममता द्वारा पहली लाभार्थी को इंजेक्शन देकर सेवा की शुरुआत की गई। जिला स्तर पर पीएसआई इंडिया द्वारा कार्यक्रम के संचालन में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मौके पर डीसीएम,डीएमएनई, मनिहारी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अन्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रबंधक पीएसआई इंडिया यूएनएफपीए, पिरामल, बीसीएम, लेखा प्रबंधक, प्रियेश कुमार, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर सहित जिला एवं प्रखंड स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।


उल्लेखनीय है कि इस शुभारंभ से पूर्व डॉ. ममता को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया था। उसके बाद जिले में कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। सर्वप्रथम जिला स्तर पर एमपीए-एससी सेवा को लागू करने हेतु अधिकारियों, मेडिकल ऑफिसर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सेवा की तकनीकी जानकारी, परामर्श कौशल और रिपोर्टिंग से संबंधित पहलुओं पर फोकस किया गया।


इसके अतिरिक्त पीएसआई इंडिया के सहयोग से चयनित संस्थानों में सेवा प्रदाताओं का फील्ड हैंडहोल्डिंग, लाभार्थियों की लाइन लिस्टिंग तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए बैठकें आयोजित की गईं। इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप आज जिले में एमपीए-एससी सेवा का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सका है।


कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि एमपीए-एससी जैसे वैज्ञानिक और व्यवहारिक विकल्प महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाते हैं और उन्हें परिवार नियोजन के निर्णयों में स्वतंत्रता देते हैं। उन्होंने मनिहारी एवं  संबंधित संस्था पीएसआई इंडिया और कर्मियों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस प्रयास को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में सहयोग किया। यह पहल न केवल जनसंख्या नियंत्रण में सहायक होगी, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी। एमपीए-एससी सेवा अब जिले के चयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। विश्व जनसंख्या दिवस पर मनिहारी सहित जिले के अन्य संस्थान में साइकिल रेली एवं मेले का भी आयोजन किया गया और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए इच्छुक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28