« कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
«Back
कटिहार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, एक पक्ष का घर बैरिकेडिंग कर किया गया बंद, तीन दिन से घर से निकलना भी मुश्किल
  • Crime
  • 2025-07-12 16:03:16
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, एक पक्ष का घर बैरिकेडिंग कर किया गया बंद, तीन दिन से घर से निकलना भी मुश्किल

कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजगंज चिलमारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव गहरा गया है। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर को बांस से चारों ओर बैरिकेडिंग कर दिया गया है, जिससे घर के अंदर रह रहे लोगों का बाहर आना-जाना तक बाधित हो गया है।


पीड़ित प्रथम पक्ष के मनिरुद्दीन (30) ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वे अपने परिवार के साथ बीते 45 वर्षों से इसी स्थान पर निवास कर रहे हैं। उनके अनुसार, उन्हें यह जमीन उनके चचेरे चाचा हाजी मन्नान मास्टर ने दी थी। आरोप है कि अब उनके ही चचेरे भाई जबरन जमीन खाली कराने की कोशिश कर रहे हैं, और विरोध करने पर उनके घर को चारों ओर से बैरिकेडिंग कर दिया गया है। मनिरुद्दीन ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है।


प्रथम पक्ष के मोहम्मद हाकिम और अबुल कासिम ने बताया कि जमीन पर बसाने के एवज में हाजी मन्नान मास्टर को 2 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन उन्हें आज तक न तो कोई एग्रीमेंट दिया गया और न ही रजिस्ट्री कराई गई। उनका कहना है कि वे जिस भी व्यक्ति के पास असली कागज होगा, उसी से रजिस्ट्री कराने को तैयार हैं, लेकिन कागजात दिखाने की मांग पर उनके साथ हिंसा की जाती है।


वहीं, दूसरे पक्ष के मंसूर आलम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रथम पक्ष के लोगों को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से वहां रहने दिया गया था, लेकिन अब वे जबरन जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं। उनका दावा है कि यह जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है और प्रथम पक्ष के पास इस संबंध में कोई वैध कागजात नहीं हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि सैदुल हक ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति बेघर न हो। यदि संभव हो तो विवाद को पंचायत स्तर पर सुलझाने की भी कोशिश की जाएगी।


फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की नजर बनी हुई है।

Recent News

कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’
2026-10-18 08:05:37
 
नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
2026-10-17 07:30:38
 
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23