« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता, 5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-07-19 20:07:31
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता, 5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटिहार  की रोशना थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को 412 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।


कटिहार के अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि रोशना थानाध्यक्ष मौसम कुमारी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की ओर से एक व्यक्ति स्मैक लेकर रोशना होते हुए कटिहार की ओर आ रहा है।


सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा।


गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम कृतनारायण (उम्र 58 वर्ष) बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले रंग के झोले से 412 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की तहकीकात जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां और किसे देने जा रहा था।


इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि कटिहार पुलिस नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।