« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हुए एसपी शिखर चौधरी, खुद उतरे सड़कों पर
  • Latest News
  • 2025-07-19 20:09:28
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हुए एसपी शिखर चौधरी, खुद उतरे सड़कों पर

कटिहार। जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी शिखर चौधरी ने मोर्चा संभाल लिया है। एसपी के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर रात्रि गश्ती और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों की डिक्की से लेकर बाइक की गहन जांच की गई। अपराधियों पर शिकंजा कसने की रणनीति के तहत पूरे शहर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।


खास बात यह रही कि कटिहार एसपी खुद रात में सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दलन चौक, भासना चौक, आईपीजी मॉल, छींटाबाड़ी चौक और सुर तुलसी कॉलेज जैसे संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।


एसपी शिखर चौधरी ने इस दौरान सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और अपराध नियंत्रण के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।