« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, काम प्रभावित
  • Latest News
  • 2025-07-20 21:06:53
  • सैयद शादाब आलम

कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, काम प्रभावित

प्राणपुर प्रखंड में बेल्ट्रॉन के डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार से अनिश्चितकालीन  हड़ताल पर चले गए है । हड़ताल में बेल्ट्रॉन से जुड़े डाटा इंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, आईटी महिला-पुरुष ऑपरेटर  आशुलिपिक हड़ताल में शामिल है।

डाटा इंट्री ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण राजस्व से संबंधित एवं आपदा से संबंधित  कार्य प्रभावित है। आम लोग आवश्यक कार्यों के निष्पादन के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। बेल्ट्रॉन के डाटा इंट्री ऑपरेटरों धर्मवीर सिंह, सौरभ कुमार, लालमोहन आदि ने बताया कि  पटना के गांधी मैदान में बिहार के कई जिला एवं प्रखंड से एकत्र होकर अपनी 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सोपा है,मांगों में मुख्य रूप से पदों का सूजन एवं उक्त सृजित पदों पर पदस्थापित कर्मियों को बिना किसी शतं पदस्थापित कार्यालयों में समायोजित करने, सेवा वापसी समाप्ति से पूर्व अपील करने का प्रावधान सुनिश्चित करने, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वेतन आदि शामिल है । कर्मियों ने कहा कि बेल्ट्रॉन के पत्रांक-टद-18/24 दिनांक 09.01.2024 को रद्द करते हुए सेवा वापसी के बाद बिना किसी शर्त के पूर्व से प्राप्त हो रहे मानदेय तथा वरीयता के आधार पर पुनः नियोजन किए जाने, चिकित्सीय, परिवहन, आवासीय एवं स्थानान्तरण भत्ता प्रदान करने, कर्मियों का पदस्थापन स्थानान्तरण उनके गृह जिला में किए जाने, सेवानिवृति के पश्चात ग्रेच्युटी के रूप में 20 लाख रुपए एकमुश्त राशि प्रदान करने की मांग की।