« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में बड़ी सफलता: नगर थाना पुलिस ने 74.50 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा
  • Crime
  • 2025-10-22 14:43:24
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में बड़ी सफलता: नगर थाना पुलिस ने 74.50 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा

कटिहार। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 74.50 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


मामला 21 अक्टूबर 2025 की रात्रि का है। नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि ग्राम नया टोला में एक व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया।


गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार मिश्रा, उम्र 30 वर्ष, पिता श्यामानंद मिश्रा, निवासी द्वाशय, थाना डंडखोरा, जिला कटिहार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 74.50 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल फोन, और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया।


पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस के इस अभियान से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोहों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।