« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में आदर्श आचार संहिता के तहत वाहन जांच के दौरान 99,900 रुपये नगद जब्त
  • Crime
  • 2025-10-22 14:52:03
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में आदर्श आचार संहिता के तहत वाहन जांच के दौरान 99,900 रुपये नगद जब्त

कटिहार। विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलासी कैंप इलाके में की गई सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 99,900 रुपये नगद बरामद किए हैं।


जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 अक्टूबर 2025 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कोलासी कैम्प क्षेत्र में तैनात जांच टीम ने एक वाहन को रोककर जांच की। जांच के क्रम में वाहन से संदिग्ध परिस्थितियों में 99,900 रुपये नकद बरामद हुए।


पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद व्यक्ति से उक्त राशि के संबंध में वैध कागजात या प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया, किंतु वह व्यक्ति न तो कोई दस्तावेज दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। इसके बाद पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए नगद राशि को जब्त कर लिया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद राशि की जांच की जा रही है कि कहीं इसका उपयोग चुनाव प्रचार या मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए तो नहीं किया जाना था। बरामद राशि को जब्ती सूची बनाकर विधि अनुसार सुरक्षित रखा गया है।


जब्त की गई संपत्ति में कुल 99,900 रुपये नगद शामिल हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध आर्थिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।