« कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
«Back
घरेलू कलह से हाहाकार: पत्नी ने घर में लगाई आग, पति को जिंदा जलाने की कोशिश
  • Latest News
  • 2025-11-16 21:55:48
  • सैयद शादाब आलम

घरेलू कलह से हाहाकार: पत्नी ने घर में लगाई आग, पति को जिंदा जलाने की कोशिश

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अरगरा चौक मोफरगंज में ऐसा सियापा हुआ कि इलाक़ा दहल उठा। पति-पत्नी के विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि मोहल्लेवाले दंग रह गए। पत्नी कल्याणी देवी ने कथित रूप से पूरे घर में आग लगा दी और अंदर मौजूद अपने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की... अंदर बंद घर से उठती लपटें देख पड़ोसियों के होश उड़ गए। दरवाज़ा तोड़ा गया तो सामने का नज़ारा रोंगटे खड़े कर देने वाला था.... उर्दू मध्य विद्यालय शरीफगंज के सरकारी शिक्षक पंकज पोद्दार बुरी तरह झुलसे पड़े थे, चारों तरफ धधकती आग और गृहस्थी स्वाहा हो रही थी। पड़ोसियों ने किसी तरह पंकज को खींचकर बाहर निकाला और दौड़ते-भागते सदर अस्पताल पहुंचाया। जबकि पत्नी की चालाकी देखिए आग फैलते ही खुद को बचाने के लिए पत्नी कल्याणी ने अपने ऊपर पानी डाल लिया ताकि खुद को मासूम साबित कर सके... लपटें इतनी भयानक थीं कि दमकल को बुलाना पड़ा और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर का पूरा सामान राख हो चुका था। मोहल्ला सदमे में है… लोग बस एक ही बात कह रहे हैं इतना बड़ा कदम कौन सोच सकता है... कहानी यहीं खत्म नहीं होती... स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था और चार दिन पहले तो कल्याणी ने सड़क पर ही अपने पति को पीट दिया था।शिकायत भी पुलिस तक पहुंची थी, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये लड़ाई आग की भेंट चढ़ जाएगी। फिलहाल कल्याणी देवी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पंकज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

Recent News

कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’
2026-10-18 08:05:37
 
नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
2026-10-17 07:30:38
 
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23