« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
ई रिक्शा तथा बुलेट के बीच सीधी टक्कर दोनों घायल।
  • Latest News
  • 2025-11-16 21:58:39
  • सैयद शादाब आलम

ई रिक्शा तथा बुलेट के बीच सीधी टक्कर दोनों घायल।

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सड़क, एचपी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम एक ही दिशा से आ रही ई-रिक्शा तथा बुलेट के बीच टक्कर हो गई जिसमें बुलेट सवार तथा ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार एक ई रिक्शा पर छह व्यक्ति सवार होकर फुलवरिया से कुर्सेला एक निजी फाइनेंस बैंक किसी कार्य को लेकर आ रहे थे कि पवई मखदुमपुर से एक बुलेट सवार भागलपुर जा रहे थे इसी बीच कुर्सेला में जाम रहने के कारण पेट्रोल पंप के समीप ई रिक्शा चालक सर्विस रोड निकल रहे थे कि इसी दिशा से आ रही तेज रफ्तार  बुलेट ने ई रिक्शा में सीधे ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से ई रिक्शा सड़क पर ही पलट गया जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।ई रिक्शा चालक को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार किया गया। वहीं बुलेट सवार किसी निजी क्लीनिक में अपना इलाज करवाया ।ऐसा बताया जा रहा है कि बुलेट सवार का पैर और हाथ दोनों फैक्चर हो गया है। वही ई रिक्शा चालक की पहचान फुलवरिया निवासी मनोज दास 45 वर्ष के रूप में की गई जबकि बुलेट सवार की पहचान अंशु कुमार 20 वर्ष घर पवई के रूप में की गई।