« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कुरसेला में चोरी कांड का खुलासा, नकदी-सोना-चांदी बरामद, तीन चोर गिरफ्तार
  • Crime
  • 2025-11-18 17:42:03
  • सैयद शादाब आलम

कुरसेला में चोरी कांड का खुलासा, नकदी-सोना-चांदी बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

कटिहार। कुरसेला थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकद राशि, सोना-चांदी के आभूषण सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का नेतृत्व कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने किया।


जानकारी के अनुसार जमाई टोला, अयोध्यागंज बाजार निवासी मंजू देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया था कि वे अपने रिश्तेदार के यहां ननगोल, टीकापट्टी थाना क्षेत्र गई थीं। इसी दौरान शनिवार की रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर नकदी व सोना-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।


शिकायत मिलते ही कुरसेला थाना अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम गठित की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने संतोष सहनी (30) के घर छापेमारी की, जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान 31.49 ग्राम सोना,1,469.1 ग्राम चांदी,₹2,43,000 (दो लाख तैंतालीस हजार) नकद बरामद किया।


एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पप्पू सहनी और मंतोष कुमार (24) को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मंतोष कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, और चोरी की कई घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई है।


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद इलाके में हाल की चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी और अन्य मामलों में भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं।