« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
बिहार राज्य (अन्तर प्रमंडल) स्तरीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का कटिहार के भव्य शुभारंभ
  • Sports
  • 2025-11-20 18:23:26
  • सैयद शादाब आलम

बिहार राज्य (अन्तर प्रमंडल) स्तरीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का कटिहार के भव्य शुभारंभ

कटिहार के राजेंद्र  स्टेडियम  में बिहार राज्य (अन्तर प्रमंडल) स्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक) खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी मनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (जिला गोपनीय प्रशाखा), वरीय उप समाहर्ता तथा कई शारीरिक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक उपस्थित थे।


 इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य के सभी 09 प्रमंडलों से बालक वर्ग (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) के चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आयु वर्गों के दल प्रभारियों, प्रशिक्षकों सहित कुल 399 प्रतिभागी इस स्पर्धा में शिरकत कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था राजकीयकृत मध्य विद्यालय कटिहार में की गई है।

 इस प्रतियोगिता के विजेता एवं उप-विजेता दलों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा प्राधिकृत कुल 18 तकनीकी पदाधिकारियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।


इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग से 40 शारीरिक शिक्षा शिक्षक शिक्षिका सहायक कम्प्यूटर शिक्षक दिनांक 19 नवम्बर से निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा  ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार का खेल विभाग मेडल लाओ नौकरी पाओ की उद्घोषणा को चरितार्थ करने के लिए विभिन्न योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रखंड स्तर पर आउटडोर स्टेडियम, पंचायत स्तर पर पंचायत खेल मैदान का निर्माण एवं खेल क्लब का गठन किया जा रहा है। साथ ही, कटिहार जिले में खेलो इंडिया मल्टीपरपस हॉल का निर्माण और राजेन्द्र स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विकास किया जायेगा। साथ ही  उन्होंने सभी प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, मिलकर खेलो, दिल से जीतो के मंत्र को आत्मसात करते हुए खेलें और सरकार के सपने को साकार करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के साथ परस्पर परिचय भी स्थापित किया।

इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी ने यह भी सूचित किया कि कटिहार जिला द्वारा जल्द ही बॉक्सिंग (बालिका अंडर-19) तथा बॉक्सिंग (बालक/बालिका अंडर-14/19) प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाना है।