« कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
«Back
इलाज की आड़ में भागने की साजिश, सदर अस्पताल में कैदी का तांडव, तोड़फोड़ मारपीट से मचा हड़कंप
  • Crime
  • 2025-11-24 12:44:32
  • सैयद शादाब आलम

इलाज की आड़ में भागने की साजिश, सदर अस्पताल में कैदी का तांडव, तोड़फोड़ मारपीट से मचा हड़कंप

कटिहार सदर अस्पताल में उस वक्त हर तरफ हड़कंप मच गया, जब इलाज के लिए ले गए कैदी ने अचानक कैदी वार्ड में तांडव मचा दिया। अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गंभीर मामले में आरोपी शंभू मंडल इन दोनों कटिहार जेल में बंद है। अचानक तबीयत खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही शंभू मंडल ने इलाज भूलकर ऐसा बवाल मचाया कि पूरे अस्पताल में दहशत फैल गई। कैदी को जैसे ही कैदी वार्ड में रखा गया उसने अचानक पहले अस्पताल के बिस्तर और खिड़की दरवाजे पर लात घुसे चलने शुरू कर दिए। सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो शंभू मंडल और आक्रामक हो गया। वार्डन के साथ धक्का मुक्की मारपीट और हाथापाई तक की नौबत आ गई। अस्पताल में मौजूद लोग सहम गए। मरीज और परिजनों में भगदड़ का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक शम्भू पुरी तैयारी के साथ झगड़ा कर रहा था और मौके की तलाश में था ताकि भाग सके। स्थिति गंभीर होती देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत नगर थाना को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेल गार्ड्स के साथ मिलकर आरोपी को काबू में करने के लिए मशक्कत शुरू हुई। शंभू किसी कीमत पर हथियार डालने को तैयार नहीं था और गुस्से में लगातार चीजे तोड़ता रहा। लेकिन लगभग आधे घंटे की कड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जमीन पर गिराया और जंजीरों से दोबारा बांध दिया। इसके बाद उसे दोबारा कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया और अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई। हंगामा के दौरान कई मरीज ने खुद को सुरक्षित जगह पर छुपाया। लोगों का कहना है कि शंभू की मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही थी और वह नियंत्रण खो चुका था। हालांकि इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है और अस्पताल प्रबंधन में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसी वारदात दोबारा ना हो।

Recent News

कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’
2026-10-18 08:05:37
 
नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
2026-10-17 07:30:38
 
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23