« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
बिहार में सम्राट मॉडल का असर अब जमीन पर
  • Crime
  • 2025-11-26 16:54:05
  • सैयद शादाब आलम

बिहार में सम्राट मॉडल का असर अब जमीन पर

बिहार में सम्राट मॉडल का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। पुलिस अब अपराधियों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर, खदेड़-खदेड़ कर पकड़ रही है। ताजा मामला कटिहार से है जहाँ अपराधी ने पुलिस को देखते ही गोलियां चला दीं। लेकिन जवाब में पुलिस ने भी उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।



कटिहार नगर थाना पुलिस की विशेष गश्ती टीम को एक संदिग्ध युवक की हरकतों पर शक हुआ। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तभी उसने अचानक पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।


इस गोलीबारी में सब-इंस्पेक्टर के चेहरे पर गोली के छर्रे और बारूद के कण लगे, जिससे वह ज़ख्मी हो गए।

लेकिन पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और मौके पर ही कॉर्डन बनाकर आरोपी को दबोच लिया।


घटना नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक रेलवे पार्सल गोदाम के पास हुई, जहाँ देर रात गश्ती अभियान चलाया जा रहा था।

पकड़े गए आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


एएसपी अभिजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक बड़ी और गंभीर घटना है।

उन्होंने कहा कि मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गए, और फायरिंग करने वाले आरोपी पर चार आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।


फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है—आरोपी के नेटवर्क, हथियार की सप्लाई और उसके पिछले आपराधिक कनेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।


सम्राट मॉडल  लागू होने के बाद पुलिस का एक्शन मोड साफ़ दिख रहा है… कटिहार की यह घटना बताती है कि अपराधियों को अब खुले घूमने का मौका नहीं मिलने वाला।