« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
नया टोला तीनघरिया के डोमा धार नासी से 11 वर्षीय बच्चे का तैरता शव बरामद, परिजनों में कोहराम
  • Crime
  • 2025-11-28 19:03:05
  • सैयद शादाब आलम

नया टोला तीनघरिया के डोमा धार नासी से 11 वर्षीय बच्चे का तैरता शव बरामद, परिजनों में कोहराम

बच्चे की मौत से आक्रोशित ननिहाल पक्ष ने एसएच-77 नवाबगंज चौक पर लगाया जाम 

मृतक बालक का फाइल फोटो 

घटनास्थल स्थल पर उपस्थित लोगों की भीड़ व पुलिस 

शव बरामद के बाद लोगों स्टेट हाईवे सड़क मार्ग जाम व लोगों की भीड़ 




कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत नया टोला तीनघरिया में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने डोमा धार नासी के पानी में एक बच्चे का तैरता हुआ शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल कुरसेला पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

शव की पहचान दक्षिणी मुरादपुर निवासी कारी देवी ने अपने (11) वर्षीय पोता चंदन कुमार पिता छट्ठू मंडल के रूप में की। कारी देवी ने बताया कि चंदन पिछले 20 नवंबर  से लापता था, जिसकी खोजबीन परिजन लगातार कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अचानक नासी में शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।


लगभग 1 घंटे ननिहाल पक्ष के लोगों ने स्टेट हाईवे 77 को किया जाम 


शव बरामद होने के बाद रोष और गुस्से से भरे बच्चे के ननिहाल पक्ष के लोगों ने एसएच-77 पर नवाबगंज चौक के समीप बांस-बल्ला रखकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जामकर्ता प्रशासन से मामले की गहन जांच, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।सूचना पाकर कुरसेला तथा पोठिया पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस के द्वारा काफी समझाने बुझाने पर जाम को लगभग 1 घंटे के बाद हटाया गया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



डीएसपी -2 रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक चंदन कुमार के नानी सुनीता देवी घर नवाबगंज ने कुरसेला थाने में अपहरण करने को लेकर तीनघरिया के ही चंदन यादव के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था जिसे विधिवत गिरफ्तार कर अपहरण करने के मामले में पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही आवेदन में जिक्र किया गया है कि पहले से पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि उनके साथ क्या हुआ है।