कटिहार के राजेंद्र आश्रम में एक बैठक आयोजित
कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली"को सफल बनाने को लेकर कटिहार के राजेंद्र आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई और इस महारैली को सफल बनाने और सभी को चलने का आह्वान किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई,जबकि इस मौके पर पूर्व विधायक शकील अहमद खान,मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद ने कहा कि 14 दिसंबर को वोट चोरी को लेकर दिल्ली के महारैली हो रही है जिसमें सभी को इसमें शामिल होकर सफल बनाना है ।
वही पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनाव के समय लोगो के खाते में जो पैसे भेजे गए और सरकारी तंत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ है इसी को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर एक महारैली होनी है जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जायेंगे इसी की तैयारी को लेकर ये बैठक की गई है।
वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा है कि महारैली को पूरी तरफ सफल बनाने को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज एकजुट हुए है और सभी को इस रैली में चलने को कहा गया है सभी लोग अपने खुद के खर्च के चल रहे है लगभग 200 से अधिक लोग के जाने की संभावना है।




