« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) कैंप की शुरुआत
  • General
  • 2025-12-09 18:40:13
  • सैयद शादाब आलम

वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) कैंप की शुरुआत

नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत दी है।

सोमवार से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) कैंप की शुरुआत कर दी गई है, जिसके तहत बकाया टैक्स पर लगने वाला पूरा ब्याज और अतिरिक्त शुल्क माफ कर दिया जाएगा। नागरिकों को केवल मूलधन ही जमा करना होगा। यह विशेष राजस्व वसूली अभियान नगर आवास विभाग के निर्देश पर शुरू किया गया है।


वार्ड संख्या 22 के दुर्गा स्थान सामुदायिक भवन में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान और नगर आयुक्त संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर 12-दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया।

कैंप में 5, 7 या 10 वर्षों से बकाया टैक्स वाले करदाता भी केवल मूलधन जमा कर अपनी देनदारी समाप्त कर सकते हैं। यह सुविधा केवल शिविर की निर्धारित अवधि तक ही उपलब्ध रहेगी।


मौके पर मेयर उषा देवी अग्रवाल ने सभी बकायेदारों से अपील की कि वे इस सीमित समय वाली राहत का लाभ उठाएँ और शिविर में पहुँचकर अपना टैक्स शीघ्र जमा करें।


नगर आयुक्त संतोष कुमार ने जानकारी दी कि अगले 12 दिनों में नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में ओटीएस शिविर लगाए जाएंगे। रेलवे क्षेत्र के तीन वार्डों को छोड़कर शेष 42 वार्ड इस विशेष अभियान के दायरे में आएंगे।


उपमहापौर मंजूर खान ने होल्डिंग टैक्स कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे डोर-टू-डोर जाकर करदाताओं की मदद करें और उन्हें शिविर से जुड़ी सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ।