« कटिहार में अंबेडकर जयंती पर एकजुटता की ताकत, भव्य शोभायात्रा से गूंजा संविधान बचाओ का नारा « बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर « हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, कहा– दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं « नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड « कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन। « रोजीतपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार « कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर « जाफरगंज में SBI संजीवनी परियोजना के तहत चला स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प « कटिहार के चार विद्यालयों में 400 बच्चों को मिला न्यूट्रिशन व हाइजिन किट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई « नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप बरामद, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
«Back
नई सरकार के गठन के बाद कई जिलों के जिला अधिकारी का तबादला
  • General
  • 2025-12-09 18:43:29
  • सैयद शादाब आलम

नई सरकार के गठन के बाद कई जिलों के जिला अधिकारी का तबादला

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कई जिलों के जिला अधिकारी का तबादला कर दिया गया है इसी कड़ी में कटिहार जिले के जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा का भी तबादला कर दिया गया है उनके जगह पे आशुतोष त्रिवेदी को कटिहार का जिला अधिकारी बनाया गया है। 


मनेश कुमार मीणा ने कटिहार का जिला अधिकारी रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों के साथ साथ जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ उनका विभागीय कार्य काफी बढ़िया रहा और उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के साथ साथ कटिहार जिले में 79.10  प्रतिशत मतदान करवाया जो बिहार के अन्य जिलों के मतदान प्रतिशत से अधिक रहा। बिहार विधानसभा चुनाव के घोषणा के साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कटिहार में दूसरे चरण में हुए मतदान और मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाया। इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था,वेब कास्टिंग और वीडियो निगरानी सहित विशेष प्रबंध किए गए थे। 


जानकारी के मुताबिक मनेश कुमार मीणा ने वर्ष 2024 में सीतामढ़ी से कटिहार का डीएम नियुक्त किए गए थें। इस डीएम का पद संभालते ही उन्होंने प्रशासनिक अधियारियों के साथ मिलकर जिले में बिहार सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का काम किया,इस दौरान उन्होंने शिक्षा,खेल के क्षेत्र के भी कई कार्यक्रम करवाया और युवाओं और खेल प्रतिभागियों को आगे लाने का काम किया। साथ ही साथ उनके कार्यकाल में बिहार के मुख्यमंत्री ने कटिहार में अपने बिहार दौरे के दौरान कटिहार स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल स्टेडियम को बेहतर बनाने का योजना जो जमीन पर उतारा जाए उसक लिए  कार्य किया।


वही जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा का सभी धर्म के पर्व त्यौहार को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाया।


वर्तमान में जिला जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा को 18 नवंबर 2025 को जल शक्ति मंत्रालय,भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा आयोजित जल संचय जन भागीदारी (JSJB) 1.0  अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए कटिहार जिले को ये प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया । जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले की जनता सभी हितधारकों और प्रशासनिक टीम को दिया है।


नई सरकार के गठन के बाद अधिकारियों के तबादले के बाद नए जिला अधिकारी आशुतोष त्रिवेदी के पद संभालने के बाद अब लोगो को उम्मीद है कि वो भी जिले में जो संचालित योजनाएं है वो और रफ्तार पकड़ेगी।