« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
दो पक्षों में जमीनी विवाद का मामला
  • Crime
  • 2025-12-10 18:02:23
  • सैयद शादाब आलम

दो पक्षों में जमीनी विवाद का मामला

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा सिटी हॉस्पिटल के निकट दो पक्षों में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे लेकर दोनो पक्ष ने नगर थाने में आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगाई है। 


प्रथम पक्ष के सुजीत खान,अब्दुल अली और मो0 अंसार ने बताया है कि। मोहल्ला हरिगंज के निवासी स्वर्गीय मोईन के चौथे पुत्र मिट्ठू अंसारी से डेर कट्ठा जमीन खरीदी जो मो0 मिट्ठू के हिस्से की थी और उसपर निर्माण कार्य शुरू किया l लेकिन जब निर्माण कार्य शुरू किया गया तो इसी दौरान दूसरे पक्ष के जमीन बेचने वाले मो0 मिट्ठू के भाई मौके पर कुछ लोगों के साथ पहुंचकर काम को रुकवा दिया और हंगामा करने लगा और पुलिस को भी बुला लिया ,जबकि हमलोगों ने जिसके हिस्से की जमीन है उसी से खरीदे है ,सारे दस्तावेज को देखकर खरीदे है। निर्माण कार्य के स्थल पर भाइयों के आपसी झड़प भी हुई ,प्रथम पक्ष के लोगों का कहना है कि हमारे हिस्से की जमीन हमे दी जाए और हमे इंसाफ चाहिए। क्योंकि इन लोगों के द्वारा हमलोगों पर नगर थाना में मामला भी देख कराया है।


वही मामले पर दूसरे पक्ष के जमीन बेचने वाले मिट्ठू के भाई मो0 मिन्हाज,अमन और मासूम का कहना है कि अभी तक हमलोगों का आपसी बंटवारा नहीं हुआ है और मेरे छोटे भाई से प्रथम पक्ष के लोगों के द्वारा जबरन जमीन लिखवा लिया है इसलिए आज यहां निर्माण कार्य को हमलोगों न रुकवाया है हमे प्रशासन से इंसाफ चाहिए।


दो पक्षों में जमीनी विवाद गहराँ की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराया है और दोनों पक्ष का आवेदन लिया गया है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि दोनों पक्ष को जनता दरबार में बुलाया गया है सारे कागजातों के साथ तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।